भिवाड़ी में दो नाबलिगो से दुष्कर्म

On: November 28, 2023 7:30 AM
Follow Us:

भिवाड़ी: औद्योगिक कस्बे में दरिंदगी बढती जा रही है। खुशखेड़ा और चोपानकी थाना क्षेत्र में दो अलग अलग नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आए है। दोनों ही मामलों में महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सरेआम हुए दुष्कर्म केसो से अफरा तफरी मच गई है।Haryana: खेल महाकुंभ का आज होगा आगाज, जानिए किन किन खेलो में होंगे मुकाबले

केस एक: तिजारा डीएसपी मुनेश कुमार ने बताया कि खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक चार वर्षीय नाबालिक बच्ची घर से बाहर पार्क में अपने 8 वर्षीय भाई के साथ खेलने के लिए गई थी। तभी पार्क में ही एक अज्ञात व्यक्ति उसे उठा ले गया। पार्क के बगल में ही बने खंडहर नूमा कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर लोग वहां पर आए तो वह बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। RWA सेक्टर-3 रेवाडी के कॉलेजियम सदस्यों में 43 निर्विरोध निर्वाचित, यहां देखिए सूची

केस दो: चोपानकी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही परिवार में चाचा लगने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। परिजनों के द्वारा भिवाड़ी महिला थाने में इसको लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। चोपानकी थाना अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आया था।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now