मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HTET के एडमिट कार्ड जारी, 408 परीक्षा केन्द्रोंं पर होगी परीक्षा, जानिए किन चीजों पर रहेगी पाबंदी

On: November 24, 2023 7:22 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा विद्यालय शिक्षाबोर्ड के विशेष कार्याधिकारी (अध्यक्ष) विपिन कुमार ने बताया कि HTET लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 2 व 3 दिसम्बर, 2023 को होगा। इस परीक्षा में 2 लाख 52 हजार 28 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए विभिन्न जिलों व स्थानों पर 408 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।Dharuhera: दीपावली के बाद भी नही मिली राहत, प्रदूषण फिर पहुंचा रेड जॉन

परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य दस्तावेज

बोर्ड ने कहा है कि सभी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को रंगीन प्रवेश पत्र के बिना, प्रवेश पत्र पर लगी फोटो के साथ छेड़खानी (Distorted/Tampered) करने की अवस्था में परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें की उन्हें प्रवेश पत्र की Centre Copy व Candidate Copy का एक-एक रंगीन प्रिंट आउट तथा पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन के समय पंजीकृत किए गए फोटो पहचान पत्र को मूल रूप में परीक्षा केन्द्र पर लेकर आना होगा। अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा हेतु केवल ब्लैक बॉल पाइंट पेन का प्रयोग किया जाना है।

यह भी पढ़ें  Admission Celebration:राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हरि नगर में हवन यज्ञ से किया नए सत्र का शुभारंभ
इतने घंटे पहले पहुंचना जरूरी

परीक्षा आरम्भ होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी को किसी भी अवस्था में केन्द्र/विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।HTET 1

अभ्यर्थी परीक्षा आरम्भ होने से 2 घण्टे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें।Dharuhera: दीपावली के बाद भी नही मिली राहत, प्रदूषण फिर पहुंचा रेड जॉन

विपिन कुमार ने बताया कि नेत्रहीन/अशक्त अभ्यर्थी जिनकी अशक्तता (Disability) 40 प्रतिशत या इससे अधिक है, जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं तो ऐसे अभ्यर्थी को स्वयं लेखक के चयन की अनुमति दी जाती है अथवा उनके अनुरोध पर बोर्ड कार्यालय द्वारा प्रदान किया जा सकता है।

ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से कम से कम 7 दिन पहले बोर्ड मुख्यालय में प्रात: 09:00 बजे से 04:30 बजे तक कमरा नं 28 में समय रहते सम्पर्क सकते हैं।

 

जानिए कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

अभ्यर्थियों में 1 लाख 72 हजार 391 महिलाएं, 79 हजार 596 पुरूष व 41 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लेवल-1 (पीआरटी) परीक्षा में 54,115 अभ्यर्थियों में 35,646 महिलाएं व 18,457 पुरूष एवं 12 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। लेवल-2 (टीजीटी) में 1,21,574 अभ्यर्थियों में 83,545 महिलाएं व 38,008 पुरूष एवं 21 ट्रांसजेंडर शामिल हैं तथा लेवल-3 (पीजीटी) में 76,339 अभ्यर्थियों में 53,200 महिलाएं व 23,131 पुरूष एवं 8 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: आकेड़ा स्कूल में चला "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, बच्चों को दिया पौधारोपण का संदेश
इनके रोके प्रवेश पत्र

उन्होंने आगे बताया कि लगभग 34 ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) रोक लिए गए हैं, जिनके हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान, फोटो इत्यादि स्पष्ट नहीं थे। इनकी सूची बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है। सम्बन्धित अभ्यर्थी परीक्षा से पूर्व शुद्धि करवा लें। शुद्धि उपरान्त ही प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 2 व 3 दिसंबर को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 (HTET) को लेकर पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज से उपलब्ध होंगे।Dharuhera: दीपावली के बाद भी नही मिली राहत, प्रदूषण फिर पहुंचा रेड जॉन

इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं हो रहे हैं, वे अपने (Confirmation Page) कन्फर्मेशन पेज के साथ बोर्ड मुख्यालय, भिवानी के कमरा नं 28 में कार्यालय दिवस में प्रात: 09:00 बजे से सांय 04:30 बजे तक व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि किसी अभ्यर्थी को तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो हेल्पलाइन नम्बर 9358767113 व ई-मेल आई०डी० helpdeskhtet2023@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Alwar Bypass news: नही थम रहा काला पानी, भिव़ाड़ी प्रशासन की कार्रवाई पर उडे सवाल
जानिए कितने बनाए है परीक्षा केंद्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी (अध्यक्ष) विपिन कुमार ने बताया कि
3 दिसम्बर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 408 परीक्षा केन्द्रों पर प्रात:कालीन सत्र में 10:00 से 12:30 बजे तक और लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा 188 परीक्षा केन्द्रों पर सायंकालीन सत्र में 3:00 से 5:30 बजे तक हाेगी।

जबकि 2 दिसम्बर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 260 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इसका समय सायंकालीन सत्र में 3:00 से 5:30 बजे तक होगा।

इन पर चीजो पर रहेगी पाबंदी

उन्होंने बताया कि अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी, चेन, बालियां, हार, लटकन, ब्रोच इत्यादि जैसे सभी गहने, किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयर फोन, कैल्कुलेटर, घड़ी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैन्ड, प्लास्टिक पाऊच, कोरा या मुद्रित कागज एवं लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है।

उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिन्ह ले जाने की अनुमति

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now