रेवाड़ी/जाटूसाना: जाटूसाना क्षेत्र में जाने वाले के लिए यह जरूरी खबर है। रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते जाटूसाना यार्ड के फाटक संख्या 11सी (जाटूसाना फाटक) को 22 नवंबर से 2 दिन के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसे में इस रूट से गुजरने वालो का परेशानी झेलनी पड सकती है।रेटिंग देकर कमाई वाले लालच से रहें सावधान, 9 लाख गंवा बैठा रेवाडी का यह शख्स
रेलवे की ओर से जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत जाटूसाना व परखोतमपुर, रोडवेज महाप्रबंधक व पुलिस को भी सूचना भेजी गई है। सूचना के माध्यम से कहा है चलते 22 और 23 नवंबर को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक फाटक को बंद रखा जाएगा।Rewari: नई वोट बनवाओ, फ्री में लैपटॉप, स्मार्टफोन और पैन ड्राइव पाओ ?
इस दौरान वाहनों के लिए फाटक पार किया जाना संभव नहीं होगा। वाहन चालक विकल्प के तौर पर जाटूसाना ढाणी अंडरपास व नांगल पठानी फाटक संख्या 14सी का इस्तेमाल करें। रेलवे की ओर से जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत जाटूसाना व परखोतमपुर, रोडवेज महाप्रबंधक व पुलिस को भी सूचना भेज दी है।
















