मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

National Teacher Award : ऐसा क्या किया खास, जो हरियाणा के इकलौते शिक्षक सतपाल को मिला राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड

On: September 6, 2023 11:46 AM
Follow Us:

लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी इनका एक विज्ञान आधारित आलेख प्रकाशित हो चुका है
National Teacher Award: । नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को राष्ट्रपति ने गांव आलियावास निवासी शिक्षक सत्यपाल सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। कर्मयोगी शिक्षक से विख्यात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडोली के विज्ञान के शिक्षक इस वर्ष प्रदेश के इकलौते शिक्षक हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजे गए हैं।

 

satpal rewari

विज्ञान व गणित की प्रयोगशाला की तैयार
सत्यपाल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना में कार्यरत रहते हुए अपने खर्चे पर पेंट, ब्रश का प्रयोग करके स्वयं चित्र बनाकर विज्ञान एवं गणित की प्रयोगशाला तैयार की। यह प्रयोगशाला पूरी तरह शून्य लागत व कम खर्च उपकरणों से सुसज्जित है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: धारूहेड़ा में दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला: दोनों को एक ही कफन में लिटा देना
पहले भी नबाजा जा चुका है सतपाल

अपनी कर्तव्यनिष्ठा व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की बदौलत वर्ष 2021 में भी सत्यपाल सिंह राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या से पहले सत्यपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के शिक्षकों के साथ संवाद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।Rewari: सार्वजनिक शौचालय पर ताला: आम आदमी पार्टी ने किया विरोध-प्रदर्शन

 

शिक्षक सत्यपाल सिंह 2021 में हरियाणा राज्य शिक्षक पुरस्कार व 2022 में प्रोफेसर सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन सर्वश्रेष्ठ विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। साथ ही लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी इनका एक विज्ञान आधारित आलेख प्रकाशित हो चुका है।

यह भी पढ़ें  Haryana News जेसीडी डेंटल कॉलेज  में विश्व ओरल स्वास्थ्य माह उत्सव का भव्य आयोजन

वहीं इनकी लिखी हुई कक्षा तीसरी चौथी एवं पांचवीं की झरोखा ईवीएस किताबें प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। वहीं, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान मॉड्यूल की किताबें लिखीं, जो विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों के लिए लाभदायक सिद्ध हुई हैं।

एप व ​वीडियों से शिक्षा में छाए

अध्यापकों के लिए चॉकलेट एप का कंटेंट एससीईआरटी गुरुग्राम में तैयार किया। उन्होंने एससीईआरटी गुरुग्राम में दीक्षा एप पर पाठ्य विषय वस्तु आधारित वीडियो बनाए हैं, जो अध्यापक-विद्यार्थियों के शिक्षण अधिगम में काफी लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana: TRAI का सर्वे ! 6 गांवों से खुलेगा डिजिटल इंडिया की ‘ग्राउंड रियलिटी’ का पूरा राज़!

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now