मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

MLA Rewari चिरंजीव राव ने मोती चौक पर किया ध्वजारोण

On: August 17, 2023 7:28 AM
Follow Us:

रेवाड़ी। रेवाडी के विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि हमें महान राष्ट्रीय नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को कभी नही भूलना चाहिए, जिन्होंने विदेशी नियंत्रण से भारत को आज़ाद कराने के लिए अनेक बलिदान दिए और अपने जीवन न्यौछावर कर दिए।कन्या स्कूल में राहुल जोशी व खरखडा कालेज में प्राचार्य अर्चना ने किया ध्वजारोहण

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के मोती चौक पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें  CBSE ने 10वीं, 12वीं में कम्पार्टमेंट के लिए जारी एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करे डाडनलोड

उन्होंने कहा कि हमें महान राष्ट्रीय नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को कभी नही भूलना चाहिए, जिन्होंने विदेशी नियंत्रण से भारत को आज़ाद कराने के लिए अनेक बलिदान दिए और अपने जीवन न्यौछावर कर दिए। श्री राव ने कहा कि सत्स, अहिंसा और असहयोग लेकर महात्मा गाँधी और ग़ुलामी की जंज़ीरों को तोडऩे के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल जैसे महापुरुषों ने कमर कस ली।Rewari: आदर्श पब्लिक स्कूल Dharuhera में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

90 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता का वरदान मिला। भारत की आज़ादी का संग्राम बल से नहीं वरन सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के आधार पर विजित किया गया। इतिहास में स्वतंत्रता के संघर्ष का एक अनोखा और अनूठा अभियान था जिसे विश्व भर में प्रशंसा मिली।

यह भी पढ़ें  Rewari News: तीन दिवसीय एट होम कार्यक्रम के बाद धारूहेडा पहुंचने पर यशपाल खोला दंपती का भव्य स्वागत, प्राकृतिक खेती में राष्ट्रीय पहचान पर सम्मान

 

राव ने कहा कि मौजूदा सरकार देश की चिंता न करके अपनी जेब भरने में लगी हुई है। अंगे्रजों की तरह देश को बांटना चाहते हैं। आज के समय में हिंदु, मुस्लिम, सिंख, इसाई कोई भी खतरे में नही है अपितू भाजपा की कुर्सी खतरे में है। इसलिए भाजपा की नीतियों को जनता को समझना चाहिए और आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now