रेवाड़ी: स्वच्छता का नारा देने वाली सरकार सफाई व्यवस्था व जन सुविधाओं को लेकर कितनी सक्रिय है इस बात का अंदाजा इसी से लगायाा जा सकता है। शहर के सबसे व्यस्त बारह हजारी बाजार में काफी महीनो पहले बनाए गए सार्वजानिक शौचालय पर ताले लगे है। आम जनता परेशान है लेकिन अधिकारियो को इसकी कोई चिंता नहीं है।अलवर से रेवाड़ी में स्मैक सप्लाई करने वाली महिला काबू
शौचालय नहीं होने से लोग परेशान: आम आदमी पार्टी के रेवाड़ी विधानसभा संगठन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि शौचालय पर ताले लगे होने की वजह से आम जनता परेशान है। विशेषकर महिलाओं को मजबूरन सड़क पर ही रोजाना शौच करना पड़ता है। जोकि हम सभी को बहुत अधिक शर्मसार करने की बात है।
सावधान! दिल्ली जयपुर हाईवे पर काटे जा रहे है चालान
सडकों पर फैल रही गंदगी: इसी के अभाव में मलमूत्र सड़क पर फैलता है जिससे वहां के स्थानीय दुकानदारों व आने जाने वाले राहगीरों को भी बहुत बदबू आती है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया “खुले में शौच। स्वपन में भी ना सोच” नारा भी महज एक कागज़ी नारा बनकर रह गया है।
ताला खुलवाने की मांग: इसी परेशानी को देखते ने सार्वजानिक शौचालय पर लगे ताले को जल्द खोलकर जनता को सुपुर्द किया करने की मांग की है। यहां आसपास दुर्गा मंदिर और गुरुद्वारा जैसे धार्मिक स्थल बने हुए हैं इसके अलावा यहां दूर दराज से लोग बाजार में अपने अपने जरूरत के सामान की खरीददारी करने आते हैं।
आंदोलन की चेतावनी: बार बार अपील के बावजूद अगर एक सप्ताह में इसकी सुनवाई नहीं की तो आम आदमी पार्टी सड़को पर उतरकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करेगी।
अलवर से रेवाड़ी में स्मैक सप्लाई करने वाली महिला काबूफिर भी मांग पूरी नहीं की गई तो अंत में ज़रूरत पड़ने पर अपनी लीगल सेल के सहयोग से संबंधित अधिकारियो पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर जनता को उसका हक दिलवायेगी। इस मौके पर समाजसेवी अमित ग्रोवर,लाला भटनागर समेत अन्य पीड़ित लोग मौजूद थे।
















