मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया

On: June 23, 2023 7:51 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के सभी बूथो पर श्यामा प्रसाद बलिदान दिवस पर किये पुष्प अर्पित
डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे : प्रीतम चौहान, जिला अध्यक्ष

रेवाडी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान के नेतृत्व में तथा कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की मौजूदगी में मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित् किये।

स्वहित से बड़ा देशहित

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देशहित में अनेक कार्य किए, जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। Rewari: नशा व यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

यह भी पढ़ें  6 लाख देकर मिला नियुक्त पत्र.. कार्यालय पहुंचा तो उड गए होश-Best24news

उन्होंने ये भी बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करते हुए 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बताया कि रेवाड़ी के सभी मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
Rewari: भटसाना के लोग शराब ठेका बंद करवाने के लिए डीसी से मिले

जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बातया कि डॉ. मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और दो निशान, दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया। कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरूआत की।

यह भी पढ़ें  Rewari news: साहबी बैराज में मिली डेड बोडी की दूसरे दिन भी नही हुई पहचान

उन्होने बताया कि तत्कालिक कांग्रेस सरकार के कुचक्र के कारण डॉ. मुखर्जी जेल गए और जेल में ही संदिग्ध हालत में मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया।
Rewari: भटसाना के लोग शराब ठेका बंद करवाने के लिए डीसी से मिले

डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, जिला महामंत्री अशोक मुदगील, वाईस चेयरमैन श्याम चुघ्, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा बलजीत यादव, पूर्व महामंत्री रामोतार कतोपुरी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, मंडल प्रभारी विजय प्रधान,

यह भी पढ़ें  PAN card: इन पैन कार्ड धारकों पर लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना, जानें पूरी खबर

पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव , दीपक मंगला, प्रकोष्ठ संयोजक हंसराज, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक बिजेंद्र डहीना, आईटी सह प्रमुख गोल्डी चौहान, मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा राजबीर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष महेश स्वामी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक पार्षद कुसुमलता, शैलेन्द्र चंदेल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now