Rewari News: पुलिसकर्मी के घर में सेंध लगा छह लाख के गहने और एक लाख की नकदी चोरी

On: June 8, 2023 11:36 AM
Follow Us:

रेवाडी: शहर में चोरों का आतंक खत्म नहीं रहा है. कभी वाहन तो कभी घर मे सेंध लगा देते है. एक बार फिर गांव माजरा शयोराज के रहने वाले एक पुलिसकर्मी के घर में चोरों ने दिनदहाड़े सेंध लगा दी. चोर उसके घर से एक लाख से अधिक की नकदी व काीब के जेवरात चोरी कर ले गए.Political News Haryana: सिरसा में 18 जून को गृहमंत्री शाह करेंगे रैली, 30 जून तक भाजपा के होंगे 13 बड़े कार्यक्रम

पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरा श्योराज निवासी मास्टर कैलाश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था. उनके बेटे प्रवीण कुमार हरियाणा पुलिस में कार्यरत और उनकी पुत्रवधू भी नौकरी करती है. वह दोनों भी अपने ड्यूटी पर गई थे.

अस्पताल से लोटे तो उड गए होश

जब कैलाश कुमार अस्पताल से वापस लौटे तो कमरे में अलमारी का ताला टूटा मिला. कमरों में रखा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था.

जानिए क्या हुआ चोरी

अलमारी में रखे 1 लाख 5 हजार रुपए कैश, 6 जोड़ी टोप्स (सोना), तीन चैन (सोना), 4 अंगुठी (सोना), बच्चे के चांद पातड़ी (सोना), 2 ओम (सोना), एक गिन्नी सोना, 5 जोड़ी पाजेब (चांदी) गायब मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now