मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: : चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करने को लेकर SP से मिले लोग

On: April 21, 2023 6:35 AM
Follow Us:

दुकानदार ने नही दिया ढाई साल से किराया, मालिक पर ही करवाया मामला दर्ज
धारूहेडा: मसानी में दुकान मालिक पर दुकान से चोरी करने व सामान बाहर फैकने के आरोप मे दर्ज किए मुकदम को लेकर गुरूवार को मसानी के आस पास एक दर्जन गांवो के लोग एसपी व थाना धारूहेडा प्रभारी से मिले तथा मामले की जांच करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।Rewari Crime: महिला 6 साल के बच्चे के साथ लापता

एसपी को सौंप गए ज्ञाप के माध्यम से दुकान मालिक नरेश चंद ने बताया कि उसने मसानी बस स्टैंड पर जोहरी मल को दुकान किराये पर दी हुई है। वह दो साल न तो किराया दे रहा है तथा न दुकान खाली कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Moto Morini: एडवेंचर बाइक के शौकीनों को बडा झटका, अब ये बाइकें हुई महंगी? जनिए नये रेट

 

मार्च माह मे पूर्व सरपंच लालाराम की मोजूदगी में दुकानदार ने बकाया किराया देने व दुकान खाली करने की बात कही थी। उसके बावजूद उसने न तो किरया दिया तथा न ही दुकान खाली की। 18 अप्रैल को मसानी के अन्य दुकानदारो की मोजूदगी के वीडियो बनाकर सामान को बाहर निकाला गया है।

पुलिस ने बिना जांच किए जोहरीमल की शिकायत पर दुकान मालिक नरेश चंद, मदनलाल, अनिल, गौरव व अन्य लोगों पर चोरी का मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने मौके पर न तो आस पास के दुकानदारो से पूछताछ की तथा न ही कोई जांच की। दुकान मालिक का आरोप है एक ओर तो वह किराया नही दे रहा है, वही उपर से चोरी का भी आरोप लगा रहा है।

यह भी पढ़ें  Robbery at Rewari: बावल में स्वर्णकार को गोली मारकर सरेआम लूट

Atiq Property: अतीक का देश विदेश में अरबों का कारोबार, पत्नी शाइस्ता के नाम भी कई कंपनियां
दुकान मालिक ने बताया कि जब भी किराये के लिए फोन करता है तो गाली गलोज करता है। दुकान मालिक ने उसकी रिकोर्डिग भी पुलिस को शेयर की। एसपी ने डीएसी अमित भाटिया को मामले की जांच सौंपी है।

 

ज्ञापन सोंपने वालों पूर्व सरपंच लालाराम, सुमन यादव, राजकुमार, संजय कुमार, नवल सिंह, कृष्ण कुमार, शेरसिंह, मदलाल, रमेश, महीपाल, राजकुमार, विपिन, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Right To Health लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना Rajasthan

……….

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now