हरियाणा: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) ने स्पेशल एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 10 व कक्षा 12 वी की परीक्षाएं 24 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगी। Dharuhera: आनंदम आवास सोसायटी में रक्तदान शिविर आयोजित
शेड्यूल के अनुसार, 10वीं की स्पेशल परीक्षाएं 24 अप्रैल से 1 मई के बीच और 12वीं की विशेष परीक्षाएं 24 अप्रैल से 4 मई के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के समय के अनुसार, बोर्ड दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित करेगा।
Delhi Electricity Bill Subsidy: दिल्ली में बिजली सब्सिडी मिलेगी या नहीं?
मोबाइल व कैलकुलेटर पर वेन: विभाग ने बताया कि स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर और मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है। वहीं, जो छात्र-छात्राएं परीक्षा हॉल के अंदर प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग करते हुए पाए जाते हैं, उन्हें अनुचित साधन का उपयोग माना जाएगा और इसके लिए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
यहां से डाउनलोड करे डेटशीट
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. से डाउनलोड कर सकते हैं।
















