मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Update : दिल्ली-UP NCR सहित कई राज्यों में हुई बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: April 1, 2023 2:58 PM
Follow Us:

दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी भी कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। एक बार फिर कई इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
दिल्ली में भी बारिश देखने को मिली। दिल्ली में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा जबकि तीन और चार अप्रैल को फिर से बारिश होने की संभावना है

आज भी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में तेज हवा के साथ ओले गिरने के भी आसार है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें  Kanwar Yatra 2023: बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, दिल्ली-दून हाईवे किया वन-वे, लगा भयंकर जाम

दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में भी बारिश देखने को मिली। दिल्ली में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा जबकि तीन और चार अप्रैल को फिर से बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं- कहीं गर्जन वाले बादल बनने और हल्की बरसात होने की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 15 डिग्री रह सकता है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक शनिवार व रविवार को मौसम लगभग शुष्क रहेगा जबकि सोमवार और मंगलवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोबारा बरसात हो सकती है।

जम्मू कश्मीर का मौसमRewari: टीन शेड लगाने के लिए दिया सहयोग
जम्मू-कश्मीर में भी मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। 5 अप्रैल तक जम्मू और कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश/गरज के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है और तेज सतही हवाओं के साथ मौसम बदलने की संभावना है।
News Rule: आज से हो गए है ये 15 बड़े बदलाव, जेब पर बढेगा बोझ
झारखंड के मौसम का हाल
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई। शनिवार को भी दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ मौसम खराब होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: आकेड़ा की मुस्कान दौड में करेगी रेवाड़ी का प्रतिनितत्व

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 2 से 6 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के मध्य झारखंड और उत्तर-दक्षिणी झारखंड के जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा रिकार्ड की जा सकती है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में नमी देखने को मिल रही थी।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से जयपुर, सीकर, अलवर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू, भरतपुर, बीकानेर, धौलपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, जोधपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। साथ ही बारिश होगी। रविवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें  फरीदाबाद से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा, दिल्ली-मथुरा हाईवे बंद, जानिए डायवर्ट रूट की पूरी जानकारी

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को बारिश हुई थी। इससे पहले मार्च के पहले सप्ताह में हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में पड़ी जौ, गेंहू, बाजरा, ईसबगोल व जीरे की फसल खराब हो गई थी।

इसके बाद 3 अप्रैल को अप्रैल को फिर से नए सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में फसल को नुकसान हुआ है।

उत्तर पूर्वी भारत में हो सकती है बारिश
अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कई इलाकों भारी बारिश भी हो सकती है।

उत्तर-पूर्वी भारत में चार अप्रैल तक आंधी-तूफान, बिजली कड़कन के साथ बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मध्य भारत के कई इलाकों में भी आज आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now