मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Chirag Delhi Flyover: दिल्ली फ्लाईओवर 50 दिन के लिए बंद, इन मार्गों का करें उपयोग

On: March 12, 2023 7:12 PM
Follow Us:

दिल्ली: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को रविवार (12 मार्च) से मरम्मत कार्यों के चलते अगले बंद कर दिया गया है। यह करीब 50 दिन बंद रहेगा। फ्लाईओवर के प्रत्येक लेन की मरम्मत करीब 25-25 दिन में पूरा करने की योजना बनाई गई है। जाम से बचने के लिए पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी जारी:
दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, बाहरी रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित किया जा सकता है ताकि इस ओर यातायात सुचारु बना रहे।Rewari : हाफ मैराथन में विजेताओ को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें  Traffic Challan Rules: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला ,अब SDM और CTM भी काट सकेंगे चालान

इन मार्गों का करें उपयोग
यातायात पुलिस द्वारा धौला कुआं, एम्स, डिफेंस कालोनी आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे से दाएं मुड़कर मूलचंद अस्पताल फ्लाईओवर की ओर लाला लाजपत राय मार्ग के अनुसरण की सलाह दी गई है।

 

बाहरी रिंग रोड पर आइआइटी दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड जाने के लिए पंचशील फ्लाईओवर के नीचे से अगस्त क्रांति मार्ग पर बाएं मुड़ने और फिर मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग पर दाएं मुड़कर गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें  धारूहेड़ा की बेटी ने विदेश में लहराया परचम, घर पहुंचने पर डीजे के साथ किया स्वागत

DELHI
Dharuhera: पशुओ के लिए गलियो में रखे फर्मे
बाहरी रिंग रोड पर आइआइटी से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्रियों को आइआइटी फ्लाईओवर के नीचे से अरबिंदो मार्ग पर बाएं मुड़ कर रिंग रोड का प्रयोग करके मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग पर दाएं मुड़ कर गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है।

पहला चरण: पहले चरण में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य की ये पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होनी है। आज से शुरू हो रहे पहले चरण में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले मार्ग (लेन) की मरम्मत की जाएगी और इसके चलते करीब 25 दिनों तक इसे बंद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari news: पोते के जन्म पर दादा ने लगाए पांच पौधे-Best24News

दूसरा चरण: दूसरे चरण में फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले मार्ग (लेन) की मरम्मत होनी सुनिश्चित की गई है। इस दौरान फ्लाईओवर का दूसरा लेन यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा।

जाम से बचने यहो से निकले: फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य पूरा होने तक लोगों को जाम की समस्या से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों के उपयोग करने की सलाह दी गई है।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now