मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: मारपीट कर नकदी व चैन छीनी, पडोसी ही निकले लूटेरे

On: February 17, 2023 5:33 PM
Follow Us:

धारूहेडा: कस्बे में बदमाशो का कहर बढता ही जा रहा है। सरेआम दिनदहाडे लूटपाट की वारदातेंं हो रही है। गांव खटावली के पास बाइक सवार दो युवको ने बाइक सवार एक श्रमिक से मारपीट करते हुए उसके पास से चांदी की चैन तथा 6 हजार रूपए छीन ले गए।Cyber Crime Haryana: शातिर ठग ने रेवाडी इंडियन बैंक को लगाया 15 लाख का चूना, ऐसे हुआ खुलासा

​थाना धारूहेडा पुलिस को दी​ शिकायत में खटावली के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि वह डूंगरवास स्थित एक कंपनी मे कार्यरत है। वह बाइक से अपनी माता की दवाइ लेने के लिए मसानी जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही बाइक सवार नकाबपोश दो युवको ने उसे रोक लिया तथा रोड से उसपर हमला कर लिया।

यह भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दे! रेवाड़ी दिल्ली रूट पर 4 दिन बंद रहेगी ये ट्रेने

Haryana Crime: लापता युवक का शव महेंद्रगढ़ कुएं में मिला
बदमाशो ने उसके गले से चांदी की चेन तथा 6 हजार रूपए नकदी छीन ली। जब वे वहां से भागने लगा तो उसने दोनो के चेहरे देख लिए। जिसकी पहचान गांव के रहने वाले विकास व हरिकिशन के रूप मे हुई है।

पुलिस ने दोनो युवको के खिलाफ मारपीट करने, नकदी व चेन छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now