Haryana News: इस शहर में लगेगा सब्जी एक्सपो, सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसान होंगे पुरस्कृत

On: February 14, 2023 4:27 PM
Follow Us:

हरियाणा: किसानों को हाईटेक तरीके से सब्जी उगाने और बागवानी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रनाल के घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
रेवाड़ी में UP ड्राइवर की हत्या: NH 48 पर टैंकर केबिन मे पडा मिला शव

जागरूकता के लिए लगाए जाने वाला ये सब्जी एक्सपो 23 व 24 फरवरी को लगेगा। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसानो को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शिविर मे प्रदेशभर के किसानो को आमंत्रित किया गया है।

 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों को आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि सब्जी एक्सपो में भाग लेने के लिए किसान मौके पर ही पंजीकरण करवा सकते हैं।

BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर IT का छापा, कर्मचारियो के फोन जब्त
इस सब्जी एक्सपो में किसानों को तकनीकी सत्र, प्रदर्शनी एवं केंद्र भ्रमण के साथ-साथ उन्नत किस्म के बीजों, कृषि यंत्र व बागवानी से जुड़ी प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर प्रगतिशील किसानों के सब्जी बीजों, कृषि यंत्र व बागवानी से जुड़ी फर्मों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

डीसी ने बताया कि हरियाणा के उद्यान विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले इस सब्जी एक्सपो में कृषि व किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सब्जी एक्सपो में किसानों को बागवानी की विभिन्न हाईटेक तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

रेवाडी में मेले का लाईसेंस कैंसिल: झूला टूटने को लेकर मेला व झूला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
ये किसान होंगे पुरस्कृत : डीसी
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सब्जी एक्सपो में सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ सब्जी उत्पादक किसान अपना आवेदन 17 फरवरी तक जिला बागवानी अधिकारी के कार्यालय में भिजवा सकते हैं।

सब्जी एक्सपो में शामिल होने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से आधुनिक तरीके से बागवानी करने बारे जागरूक किया जाएगा। प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमो का लाभ उठाने की अपील की है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now