हरियाणा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव संगवाड़ी के पास बनी नहर में गुरूवार को अनियंत्रित होकर ट्राला गिर गया। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पाकर रेवाडी से पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्रेन से ट्राले को बाहर निकाला गया।Haryana News: युवाओं को प्रशिक्षित कर गांवों में 2000 ड्रोन होंगे तैनात
पुलिस के अनुसार दोपहर एक ट्राला जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। गांव संगवाड़ी के पास अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। साथ ही हाईवे के पास बनी नहर में जा गिरा। ट्रक को नाले में गिरता देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Mini Airport : हरियाणा के इन जिलो में बनेगे मिनी एयरपोर्ट
आये दिन हो रहे हादसे: सडके के पास बनी इस नहर पर सुरक्षा के लिए कोई दीवार व संकेतक नहीं है। 28 दिसंबर को भी एक पिकअप गाड़ी भी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर इसी जगह गिर गई थी।
बार बार हो रहे हादसो के बावजूद भी हाईवे पर नहर के लिए दीवार हीं बनाई जा रही है। अगर दीवार होती तो ट्राला नहर मे नही गिरता

















