धारूहेडा: राजकीय प्राथमिक पाठशाला अलावलपुर में सोमवार को ग्राम पंचायत की ओर से बच्चों को कॉपी, पैन, पेंसिल आदि स्टेशनरी का सामान वितरण किया।धारूहेड़ा से टोल टैक्स खिजूरी तक हटाया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल की मोजूदगी मे चला अभियान
सरपंच उषा कुमारी ने बताया कि अगले मास आप सभी की वार्षिक परीक्षाएं आरंभ होने जा रही है प्रत्येक बच्चे को मन लगाकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए । परीक्षा की तैयारी करते समय अपने मन में भय या तनाव ना रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो बच्चा परीक्षा एवं खेलकूद और अन्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा उन सभी बच्चों को ग्राम पंचायत की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
Haryana News: यूपी में बैठे है ‘कोख के कातिल’, दो दलाल धारूहेडा में दबोचे
मुख्य शिक्षक सुनील कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सीमा चौहान, रेनू चौहान, अध्यापिका टीना कुमारी, मनजीत कुमार, अजीत कुमार व अरुण कुमार उपस्थित रहे।













