मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया बडा अपडेट, यहां जानिए क्या है नियम

On: January 9, 2026 11:39 AM
Follow Us:
प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आया बडा अपडेट, यहां जानिए क्या है नियम

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर जनवरी माह में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आदेश देते हुए कहा है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुसार अलग से उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएं।Haryana News

जानिए कब होगी 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी जिलों में जनवरी माह के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में प्रयोग की जाने वाली प्रश्न–उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होती है, जबकि मुख्य बोर्ड परीक्षा में बोर्ड द्वारा अलग प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दी जाती है।Haryana News

यह भी पढ़ें  जन आशीर्वाद यात्रा: बावल पहुंचते ही बदली राजनीति, राव समर्थक हुए यात्रा में शामिल

निर्देशों का पालन जरूरी: शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा का वास्तविक अनुभव मिलेगा और उनकी परीक्षा तैयारी में गुणात्मक सुधार होगा।

प्री-बोर्ड में भी बोर्ड पैटर्न लागू
इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं में भी बोर्ड परीक्षा जैसा ही पैटर्न अपनाया जाए। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र के साथ अलग उत्तर पुस्तिका दी जाएगी, ताकि उन्हें वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसी परिस्थितियों का अभ्यास मिल सके।

यह भी पढ़ें  Viral News: 55 साल के शख्स ने 25 साल की जवान लड़की संग की चौथी शादी, अब सुहागरात के बाद उठाया ये कदम

फंड को लेकर भी जारी हुई गाइडलाइन
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए पर्याप्त उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हों। इसके लिए विद्यालय सीसीडब्ल्यूएफ, परीक्षा निधि या अन्य अनुमेय फंड का उपयोग कर सकते हैं।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now