मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD ने किया अलर्ट, बढेगा कोहरा और ठंड, जानिए अपने शहर का मौसम

On: January 2, 2023 12:13 PM
Follow Us:

हरियाणा: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 5 जनवरी तक राज्य में शीत लहर, घने कोहरे और ठंडे दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक बार फिर उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों पर करवट ली है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा. अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
FOG 11zon 1
चंडीगढ़ में गिरा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अन्य वर्षों की तुलना में इस साल सर्दी के मौसम में उत्तर भारत में बारिश कम हुई है. इसका असर मौसम पर भी पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है. अगले दो दिनों तक लोगों को हल्की धुंध भी झेलनी पड़ सकती है.।

यह भी पढ़ें  केंद्रीय विश्वविद्यालय दाखिला:PHD पाठ्यक्रम के लिए करें ऑनलाइन आवेदन; 25 विभागों में 166 सीटें, 29 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया

HSEB की नई पहल: अब प्राइवेट स्कूलो में बनेगे Exam व उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र

गिरा पारा: हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 5.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दोनों हवाओं के अलग होने के साथ ही हल्के बादल भी नजर आए। रविवार को राज्य के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान 3.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 14 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

यह भी पढ़ें  HPSC : इंतजार खत्म: प्रोफेसर पदों के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, दो शिफ्टो में होगा साक्षात्कार

#REGION OF DENSE TO VERY DENSE #FOG OVER PUNJAB, HARYANA & CHANDIGARH. pic.twitter.com/WWHdwAgZI3

— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) January 2, 2023

मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि नए साल के बाद दोबारा से ठंड बढ़ेगी। यही कारण है कि हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम की ओर जाने से एक बार फिर प्रदेश के कई जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: रेवाड़ी में आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ते बच्चे, मास्टर का अनोखा प्रयोग बना मिसाल

Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह गायब
मौसम विभाग ने किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड ने एक बार फिर पूरे मैदानी राज्यों खासकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now