मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: कोहरे का कहर, हाईवे पर रैंगते रहे वाहन, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: December 22, 2022 7:52 AM
Follow Us:

हरियाणा: दिसंबर के तीसरे सप्ताह में कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई है। गुरूवार को सुबह के समय शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। हाइवे व ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। जिससे सुबह भी वाहन चालक लाइट जलाकर निकलते देखे गए। हाईवे पर वाहन रैंगते रहे।

Rewari News: दस साल बाद जागा रेवाडी में प्रशासन, हटाया अवैध कब्जा

मौमस विभाग ने अलर्ट किया है आगे तीन दिन ओर भी ठंड बढेगी। हालांकि रात का पारा दूसरे दिन भी 5.5 डिग्री पर ही अटका रहा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। विशेषज्ञों की मानें तो इन दिनों पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। रात के समय अच्छी खासी ठंड पड़ रही है।

हालांकि दोपहर को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल जाती है, लेकिन रात को फिर से पारा कम हो जाता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी भारत में 25 और 28 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस बार इस पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने की उम्मीद है, जिसके असर से प्रदेशभर में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें  Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जल्दी करें ये काम

कोहरे का असर सुबह 11 बजे तक रहा। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया और दूसरे दिन बादलवाही देखने को नहीं मिली। लेकिन दिन में ठिठुरन रहने से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट रही और सीजन में पहली बार 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में बुधवार सबसे ठंडा दिन रहा। उत्तरी बर्फीली हवाओं के असर से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

fog 2 11zon

सर्दी के सीजन में पहली बार घना कोहरा दिखाई दिया। शहर से लेकर देहात तक पूरे क्षेत्र को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के चलते दृष्यता शून्य हो गई। सुबह 10 बजे तक भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ ही सर्दी भी बढ़ गई है। मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच रविवार की सुबह अब तक का सबसे ज्यादा घना कोहरा रहा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत इन कर्मचारियों को नहीं मिली 2 महीने की सैलरी, जानें क्यों?

करौथा कांड: साढे 16 साल बाद संत रामपाल बरी, अनुयायियों ने की आतिशबाजी
कोहरा आधी रात से ही पड़ना शुरू हो गया, जो सुबह होने तक बढ़ता चला गया। सुबह 9 बजे तक भी हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिस कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। घने कोहरे के कारण 10 मीटर तक दिखना मुश्किल हो गया। कोहरे के चलते सुबह के समय सर्दी का असर बढ़ा हुआ दिखा।

कोहरे से ट्रेन और बसों की गति थमी

कोहरे के चलते ट्रेनों और बसों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इस कारण कुछ ट्रेनों का समय भी बदल गया है। कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। इससे स्टेशन पर यात्रियों का इंतजार बढ़ रहा है। ठंड में सफर करना मुश्किल हो गया है। धुंध के कारण बसों की स्पीड भी कम हुई है।

यह भी पढ़ें  Bank Holidays in August 2025: तुरंत निपटा लें जरूरी काम, अगस्त महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

वातावरण में बढ़ी नमी कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि काेहरे का प्रभाव बढ़ने से‎ फसलाें काे फायदा है। क्षेत्र में काेहरे के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है। इससे गेहूं व सरसाें की फसलाें काे फायदा होगा। फसलाें में सिंचाई की मांग कम हाेगी। साथ ही फुटाव भी अच्छा होगा। किन्नू व गाजर में मिठास‎ बढ़ेगी। इससे क्वालिटी भी बेहतर हाेगी।

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए तोहफा: सिर्फ दो घंटे में पहुंचेंगे देहरादून
सर्दी से बचाव के तरीके…

गुनगुना पानी पीना चाहिए, ठंडा पानी पीने से बचें।
खाना गर्म ही खाएं
नियमित रूप से स्किन को मॉस्चराइजर करने की जरूरत।
तेज गर्म पानी से स्नान की बजाए गुनगुने पानी से स्नान करें।
स्वच्छता का ध्यान रखने की जरूरत।
शरीर को गर्म रखने के लिए गरम कपड़े पहनें।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन जरूर लेना चाहिए।
रात के समय पीने के लिए गरम पानी पास रखें।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now