मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Gujarat Election: छात्राओ को स्कूटी free , 20 लाख Job और कृषि को 10 हजार करोड़… बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र

On: November 26, 2022 1:48 PM
Follow Us:

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लोकलुभावन वादे कर रही हैं। इस बीच गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (16 नवंबर) को अपना संकल्प पत्र (Maniesto) जारी कर दिया है।

JP NDDA

वीडियो किया जारी: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करने से पहले वीडियो जारी किया। इससे पहले उन्होंने संविधान दिवस पर देश के संविधान की कॉपी पर पुष्प चढ़ाए।

Rewari News: संविधान दिवस पर स्वयं सवकों को दिलाई शपथनड्डा ने इस दौरान कहा कि हम संविधान को लेकर समर्पित लोग हैं। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  ICQCC 2024 convention: इस बार 49 वां ICQCC convention कहां है?

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और बीजेपी के शासन में गुजरात का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही राज्य का समग्र विकास कर सकती है, बीजेपी ने हमेशा ही सभी वर्गों का हित और विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया है।

  • बीजेपी के वादे: गुजरात में सत्ता में लौटने के बाद जनता से 5 साल में 20 लाख रोजगार देने
    बीजेपी के संकल्प पत्र में छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने
    कृषि के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये खर्च
    सिंचाई नेटवर्क के लिए 25 हजार करोड़ रुपये खर्च
    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर परिवार को मुफ्त इलाज के लिए मिलने वाली रकम को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा.
    दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी-फूड पार्क का निर्माण
    5 साल में गुजरात की 1 लाख महिलाओं को रोजगार
    बीजेपी के संकल्प पत्र में इस बार सरकार में लौटने के बाद 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट से गौशालाओं को मजबूत करने का वादा किया गया है.
    1,000 एडिशनल मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित
    भारत का पहला ब्लू इकोनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
    मछली पकड़ने से संबंधित बुनियादी ढांचे मजबूत करने
  • Haryana news: गोशाला धारूहेडा के पशु चारे का बिल कौन देगा, जनता करेगी फैसला!
    इतने लोगो की ली थी राय: गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि इस संकल्प पत्र को बनाने के लिए गुजरात के एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों से राय ली गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक व्हॉट्सऐप नंबर जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें  Political News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ECI पर साधा निशाना

इसके जरिये गुजरात के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले नागरिकों, छात्रों, किसानों, कारोबारियों आदि से लोगों की राय लेने के बाद बीजेपी ने अपना ये संकल्प पत्र तैयार किया है। गुजारात को विकास को चहुंमुखी विकास मिलेगा।

 

CONG 11zonकांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र : गुजरात की सत्ता में लौटने की कोशिश में लगी कांग्रेस (Congress) पार्टी दो हफ्ते पहले ही गुजरात चुनाव के लिए घोषणा पत्र ‘जन घोषणा पत्र 2022’ जारी कर चुकी है. कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में गुजरात के हर नागरिक के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज समेत 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: दुबई से सीधा जुडेगा हिसार, व्यापार को मिलेगा बढावा, मिलेगी स्पेशल पहचान

साथ ही कांग्रेस ने सत्ता में आने पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर फिर से सरदार पटेल स्टेडियम करने का वादा किया है. इसके अलावा कांग्रेस ने गुजरात में भी पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, स्कूल फीस में 25 फीसदी कटौती करने, बेरोजगारों को 3,000 रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया है.

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now