मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

National Athletics Grand Prix 3: रेवाडी की रूबीना यादव ने लहराया परचम, जीता रजत

On: May 23, 2022 5:09 PM
Follow Us:

21 मई को कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में हुई थी प्रतियोगिता

Best24News, Haryana : प्रदेश में प्रतिभाओ की कमी नहीं है। रेवाडी की रूबीना यादवने हाई जंप इवेंट में 1 मीटर 75 सैंटीमीटर की ऊँची छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त करते हुए हरियाणा राज्य का नाम रौशन किया।

26 मई को Rewari से गुजरेगी Azadi Gaurav Yatra-Best24News

एथलेटिक्स हरियाणा मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने बताया कि नेशनल एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 3 का 21 मई को एक दिवसीय आयोजन कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर ( उडीसा ) में किया गया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 800 मीटर दौड में कृष्ण ( भिवानी ) ने 1 मिनट 47 सेकेण्ड 92 माइक्रोन का समय देकर पहला स्थान प्राप्त कर एथलेटिक्स हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया।
महिला सशक्तिकरण: हरियाणा सरकार देगी सुषमा स्वराज पुरस्कार
मनीष सिंह (फरीदाबाद) ने पोलवाल्ट इवेंट में 4 मीटर 40 सैंटीमीटर की ऊँची छलांग लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंद्रजीत सिंह( भिवानी )ने 17 मीटर 99 सैंटीमीटर थ्रो कर शाट पुट इवेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रूबीना यादव( रेवाडी )ने हाई जंप इवेंट में 1 मीटर 75 सैंटीमीटर की ऊँची छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त करते हुए हरियाणा राज्य का नाम रौशन किया।

मनप्रीत कौर ने शाट पुट इवेंट में 16 मीटर 81 सैंटीमीटर की थ्रो कर पहला स्थान प्राप्त किया। निधि रानी रोहतक ने डिस्कस थ्रो इवेंट में 52 मीटर 63 सैंटीमीटर की थ्रो कर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए हरियाणा राज्य को पदक तालिका में उचित स्थान दिलाया।
ABVP ने Rewari में Boy’s College पर जडा ताला… जानिए वजय-Best24news
हैमर थ्रो इवेंट में स्नेहा ने 36 मीटर 83 सैंटीमीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now