मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Narnaul crime: दामाद ही निकला ससुर का हत्यारा, ऐसे हुआ खुलासा-Best24News

On: April 17, 2022 6:01 AM
Follow Us:

महेंद्रगढ: हरियाणा के खेडी गांव में दामाद ने ससुर के साथ खेतों में शराब का सेवन किया तथा ससुर की गला घोंटकर हत्या कर दी। चार पहले ही ससुर दामाद के पास रहने के लिए आया था। सबसे अहम बात तो यह है दामाद ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी ताकि उसपर कोई शक नहीं करे

गांव खेड़ी निवासी दामाद पूर्णसिंह यादव ने वर्ष 2014 में यूपी के झांसी जिले में शादी की थी, लेकिन उसकी पत्नी छोड़ कर चली गई थी। पूर्ण सिंह ने अंतर जातीय विवाह किया था। थाना अटेली में मृतक के पुत्र आकाश सैनी निवासी लोहागढ़ थाना संथर जिला झांसी ने बताया कि उसकी बहन का विवाह 2014 में खेड़ी निवासी पूर्ण सिंह यादव से हुआ था।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में BJP नेता के बेटे की बेहरमी से हत्या, बदमाशों ने चाकुओं से किया हमला

उसका पिता पिछले तीन-चार दिन से गांव खेड़ी में उसके जीजा के पास आया हुआ था। शुक्रवार रात को करीब 12 बजे पूर्ण रेवाड़ी पहुंचा था, जिसने बताया कि किसी नामालूम व्यक्ति ने पिताजी करीब 58 वर्षीय बब्बूसिंह को मार दिया है। जो बस अड्डा के समीप राव भट्ठा के पास खेत में पड़ा है। इस सूचना पर आकाश अपने जीजा पूर्ण सिंह के साथ रेवाड़ी से गांव खेड़ी आया। आकाश ने बताया कि वे दोनों मोटरसाइकिल से घटनास्थल खेड़ी पहुंचे।

यह भी पढ़ें  Haryana Politics: भाजपा में बड़ा बदलाव! हेमंत चौबे बने नारनौल मंडल अध्यक्ष, युवाओं में जोश दोगुना

जहां काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। यहां आने पर सभी ने जीजा पूर्ण सिंह से पूछताछ की। खेड़ी के सरपंच नरेंद्र सिंह के सामने पूर्ण सिंह ने बताया कि बब्बू के पिता व उसका आपस में झगड़ा हो गया था। जिस पर पूर्णसिंह ने साफी को गले में लपेटकर फंदा लगाकर मार दिया।
कांटी चौकी प्रभारी अब्दुल माजिक ने बताया कि शनिवार सुबह उनको करीब छह बजे पुलिस गाड़ी नंबर 112 पर खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। यह जानकारी हत्यारोपी पूर्ण सिंह ने ही दी थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को शिनाख्त के लिए दिखाया। जांच-पड़ताल पर पूर्णसिंह यादव पर शक हुआ। उसने शराब के नशे में आपस में झगड़ा होने पर अपने ससुर की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूणसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Chhath Puja 2025: गुरुग्राम में 26 स्थानों पर भारी पुलिस तैनाती, जानिए किन जगहों पर होगी सख्त निगरानी!

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now