मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Big Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, चाची-भतीजी की हादसे में मौत-Best24news

On: April 7, 2022 5:05 AM
Follow Us:

Best24News, Bhiwadi/Dharuehra : भिवाडी मार्ग पर महेश्वरी के निकट स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवती और उसकी चाची को रोंद दिया। टक्कर मारने के बाद 20 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे दोनों स्कूटी सवार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।Big Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, चाची-भतीजी की हादसे में मौत-Best24news

सेक्टर-6 पुलिस के अनुसार अलवर जिले के कस्बा भिवाड़ी की कजारिया सोसायटी में रहने वाली रानी गुप्ता अपनी भतीजी मिताली गुप्ता के साथ बुधवार देर शाम स्कूटी पर सवार होकर साथ लगते औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में किसी काम से आई थी। वापस लौटते वक्त धारूहेड़ा के सोहना रोड पर महेश्वरी के निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Rewari Accident: बोलेरो की चपेट मे आने से ड्राइवर की मौत
accide 2
धारूहेडा: महेश्वरी के पास स्कारपियो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही पीछे बैठी रानी गुप्ता 10 फीट दूर जाकर गिरी और मिताली गुप्ता स्कूटी सहित स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी कार चालक ने हादसे के बाद भी कार को नहीं रोका और करीब 20 मीटर तक मिताली गुप्ता को घसीटता ले गया। उसके बाद वह कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

HSEB Exam: सरेआम कुंजी से करवाई जा रही थी नकल, 321 नकलची पकड़े, 6 केंद्रों की परीक्षा रद्द, 14 पर्यवेक्षको पर गिरी गाज
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों को पहले कस्बे के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया। उसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजन दोनों को गंभीर अवस्था में रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को दोनो मृतको का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now