हरियाणा सरकार ने दिया गेस्ट टीचर्स को तोहफा, जानिए कितना बढेगा मानेदय?

On: March 20, 2022 9:31 AM
Follow Us:

Best24News, Haryana हरियाणा के गेस्ट टीचरो के लिए खुशखरी है। संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हाल ही में प्रदेश महासचिव पारस शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक जे गणेशन से मिला था।शिक्षा निदेशक ने गेस्ट टीचरो का मानदेय बढ़ाने का पत्र जारी कर दिया है।

इतना मिलेगा वेतन
शिक्षकों को हर महीने 31 हजार 720 रुपये, भाषा अध्यापकों और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) काे 36 हजार 600 रुपये और प्रवक्ता व पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) काे 43 हजार 920 रुपये मिलेंगे।

अभी तक प्राथमिक शिक्षकों को हर महीने 30 हजार 940 रुपये, टीजीटी काे 35 हजार 700 और पीजीटी काे 42 हजार 840 रुपये मिल रहे थे।

तीन प्रतिशत बढ़ोतरी का पत्र जारी

शिक्षा निदेशक ने अतिथि अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने का पत्र जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ मानदेय एक जुलाई 2021 से मिलेगा। इसके अलावा 23 दिसंबर 2021 से लेकर 3 मार्च तक चली हड़ताल के दौरान अनुपस्थित रहे शिक्षकों को राहत देते हुए उनकी अनुपस्थिति को आकस्मिक अवकाश में बदला गया है।

एक जुलाई 2021 से होगा लागू

प्रदेश में 13 हजार 746 अतिथि अध्यापक हैं। पत्र के अनुसार यह मानदेय अतिथि अध्यापक सेवा बिल 2019 के अनुसार हुआ है। पहले एक्ट के समय वेतन 26 हजार रुपये, 30 हजार रुपये और 36 हजार रुपये मासिक हुआ करता था।

 

निदेशक द्वारा तीन प्रतिशत मानदेय बढ़ाने और आंदोलन के दौरान अवकाश पर रहे अतिथि शिक्षकों को लीव पर माने की बात स्वीकार की थी। अध्यापकों का जो वेतन कटा है, उसकी भरपाई भी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में राजेश मलिक, मोहित शर्मा, रघु वत्स व भूपेंद्र मलिक शामिल रहे।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now