मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

गुुरूग्राम में राम रहीम की संगत चलाएगी युद्ध स्तर पर सफाई अभियान

On: March 6, 2022 5:21 AM
Follow Us:

सफाई के लिए बनाए गए है अलग जोन, कई राज्यो से पहुंच रहे सेवादार
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो पूरी होने पर साध संगत में खुशी छाई हुई है। उनकी यादगार में अब डेरा प्रेमी गुरुग्राम में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान (Cleanliness campaign) चला रहे हैं। इस अभियान के लिए हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान सहित देश के कोने-कोने से सेवादार अपने वाहनों व सफाई का अन्य सामान लेकर गुरुग्राम पहुंचने शुरू हो गए।

सराहनीय पहल: गुुरूग्राम में राम रहीम की संगत चलाएगी युद्ध स्तर पर सफाई अभियान

प्रबंधन समिति ने दी अनुमति: बता दें कि साध्वी यौन शोषण, रणजीत हत्याकांड व पत्रकार छत्रपति की हत्या के दोष में सजा काटा रहे डेरा प्रमुख को 7 फरवरी को हरियाणा सरकार ने फरलो दी थी। यह फरलो 28 फरवरी को खत्म हुई। 28 फरवरी को डेरा प्रेमियों ने डेरा प्रबंधन समिति के पास सफाई अभियान चलाने का अनुरोध किया। जिस पर प्रबंधन समिति ने अनुमति दी।
सराहनीय पहल: गुुरूग्राम में राम रहीम की संगत चलाएगी युद्ध स्तर पर सफाई अभियान

यह भी पढ़ें  ऋषिकेश घूमने गया रेवाड़ी का युवक नहर में डूबा, NDRF की ओर से तलाशी अभियान जारी

अलग अलग बनाए जोन: डेरा प्रवक्ता जितेंद्र खुराना इंसा व संदीप कौर इंसा इसके लिए चारों जोन में अलग-अलग राज्यों के सेवादारों को नियुक्त किया गया है। सभी सेवादार अपने साथ साफ-सफाई का सारा सामान लेकर पहुंच रहे हैं। अभियान का शुभारंभ साउथ सिटी-2 स्थित नाम चर्चा घर से सुबह 9 बजे किया।

सुबह 9 बजे अरदास व धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा नारा लगाने के साथ ही गुरुग्राम पहुंचे सेवादार सफाई के काम में जुट गए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। इक्ट्‌ठा किए गए कूड़े व गंदगी के ढेरों को प्रशासन द्वारा डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा स्थानीय लोगों से स्वच्छता रखने के लिए शपथ पत्र भी भरवाए जाएंगे।
रिश्तो में तकरार: सुहागरात पर पत्‍नी के साथ अप्राकृतिक कृत्‍य, पति काबू, व्यापारी सास सुसर फरार

यह भी पढ़ें  Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट! ट्रेन किराए में होगी इतने रुपए की बढ़ोतरी

जोन-ए में राजस्थान के सेवादार करेंगे सफाई

सफाई महा अभियान में पहुंचने वाले सेवादारों के लिए अलग-अलग सेवा क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि शहर की सफाई बेहतर तरीके से हो सके। एक जगह पर सेवादारों की अधिक भीड़ ना लगे। राजस्थान की संगत को जोन-1 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए 12 प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें नगर निगम क्षेत्र के कई-कई गांव और कालोनियां भी शामिल हैं। राजस्थान के अलग-अलग जिलों की संगत को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

जोन-बी की जिम्मेदारी दिल्ली-यूपी व अन्य राज्यों की संगत को

जोन-बी में दिल्ली, यूपी व देश के अन्य राज्यों की संगत सफाई की जिम्मेदारी संभालेगी। इनके लिए ईस्लामपुर-झाड़सा क्षेत्र में 14 प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें गांव, सेक्टर व शहर के अन्य इलाके शामिल हैं। राजस्थान की तरह यहां भी जिले और क्षेत्रों को अलग-अलग स्थानों पर सफाई के लिए नियुक्त किया गया है।
पोस्‍ट ऑफ‍िस की स्कीमों में होगा बदलाव.. ब्याज का पैसा नही मिलेगा cash

यह भी पढ़ें  Wife Murder her Husband: पत्नी ने प्रेमी से मिलकर करवाई थी मास्टर पति की हत्या, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा, तीन काबू

जोन-सी में हरियाणा की संगत करेगी सफाई

जोन-सी दौलताबाद-बसई रोड के क्षेत्र में बनाया गया। इसके लिए 18 प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें शहर के प्रमुख क्षेत्रों के साथ नागरिक अस्पताल, कोर्ट परिसर, कालोनियां आदि भी शामिल हैं।

जोन-डी में पंजाब के सेवादार देंगे सेवाएं

जोन-डी में धनकोट, देवीलाल नगर, बसई आदि क्षेत्रों में 15 प्वायंट पर पंजाब की साध-संगत तैनात रहेगी। पंजाब के सेवादार नगर निगम के गांवों के अलावा सेक्टर, कालोनियों में सफाई करेंगे। अन्य राज्यों की तरह पंजाब की संगत भी रात को ही गुरुग्राम में पहुंच गई और अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई की तैयारियां कर ली।लें,

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now