लोन वसूलने घर आता था एजेंंट, बेटी को हुआ प्यार, फिर घर से भागने के बाद एजेंट ने शादी से किया इंकार, मामला पहुंचा थाने… उसके बाद जाने क्या हुआ

On: February 26, 2022 4:34 PM
Follow Us:

झारखंड की रहने वाली एक युवती प्रेमी के साथ भागकर बिहार आ गईंं। छह माह तक साथ रही, जब प्रेमी ने शादी (shadi)करने के लिए मना किया तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनो को समझाते हुए पटना में विवाह कर लिया।

स्कूल मुख्याध्यापक की कार में मिला मिड डे मील का सामान.. मची अफरा तफरी

क्या था मामला: झारखंड के रामगढ़ के हजारीबाग की रहने वाली लड़की की मां ने लोन लिया था। वह लोन के रूपये नहीं चुका पा रही थी। इसके कारण रिकवरी एजेंट झारखंड के ही बराडीह का निवासी अमर कुमार लड़की के घर जाता रहा।

अमर लड़की की मां पर लोन के पैसे लौटाने का दबाव बनाता रहा। लोन की रिकवरी के संबंध में निरंतर आते-जाते अमर कुमार से ऋतु नाम की लड़की की आंखें चार हुईं तथा वो उसे अपना दिल दे बैठी।
Sucide in Rewari Hotal: अलवर से लापता युवक ने रेवाडी होटल मेें लगाई फांसी
वही अमर और ऋतु, दोनों का इश्क वक़्त के साथ परवान चढ़ने लगा। कुछ दिनों के पश्चात् एक वक़्त ऐसा भी आया जब दोनों ने साथ जीने-मरने के वादे कर लिए। लड़की अमर के साथ अपना घर छोड़कर बिहार भाग आई तथा दोनों पटना में रहने लगे।
Palwal पुलिस चौकी के अंदर लटका मिला हवलदार का शव, परिजनो ने किया हाइवे जाम

साथ रहे मगर शादी से इंकार: बताया जा रहा है कि लड़की एवं लड़का बीते 6 महीने से पटना के फुलवारी क्षेत्र में रह रहे थे। दो दिन पहले अमर ने लड़की से शादी करने से स्पष्ट इंकार कर दिया।

तत्पश्चात, युवती फुलवारी शरीफ थाने पहुंची तथा अपनी पूरी रामकहानी पुलिस को बताई। अमर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने पहुंची लड़की को समझा-बुझाकर पुलिसकर्मियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में फुलवारी शरीफ के शिव मंदिर में दोनों की शादी हो गई। शादी के पश्चात् दोनों झारखंड लौट गए हैं।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now