मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियां शुरु, भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी, देखे लिस्ट

On: February 17, 2022 1:31 PM
Follow Us:

Haryana Local Bodies Elections 2022: भाजपा ने प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पालिकाओं और परिषदों में चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से प्रभारी नियुक्त कर दिए है l

वीरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के प्रमुख नेता, पदाधिकारियों और विधायकों को जिम्मेदारी देते हुए निकाय चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया। संगठन के नाते चुनाव से पहले तैयारियों और चुनाव होने तक के सभी कामों में ये प्रभारी अहम भूमिका में रहेंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: किसान आदोलन में मरे किसानों के परिजनो को मिलेगा मुआवजा, मुकदमे होगे वापस : सीएम

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताते हुए कहा कि भाजपा इन चुनावों में सभी पालिकाओं और परिषदों में जीत दर्ज करेगी। हमने प्रदेश की सभी पालिकाओं और परिषदों में अपने नेताओं के प्रवास तय किए है, पार्टी के पदाधिकारी, मंत्रीगण और नेता अलग अलग स्थानों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर चुनाव की बारीकियों पर चर्चा करेंगे l

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने इन चुनावों के मद्देनजर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को नगर पालिका नारायणगढ, विधायक असीम गोयल को कैथल शहर नगर परिषद्, विधायक महिपाल ढाँडा को नगर पालिका घरौंडा, विधायक सीमा त्रिखा को पलवल नगर परिषद, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के चेयरमैन धुमनसिंह किरमिच को अम्बाला कैंट नगर परिषद्,

यह भी पढ़ें  Delhi Court ने सुनाया बडा फैसला: सोनीपत और कानपुर की इन फैक्ट्रियों पर लगाया बैन

चैयरमैन भारत भूषण भारती को लाडवा नगर पालिका, प्रदेश उपाध्यक्ष जी एल शर्मा को झज्जर नगर परिषद, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग को नरवाना नगर पालिका, प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य को रतिया शहरी नगर पालिका, कालका नगर परिषद् में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा को,

निसिंग नगर पालिका में चुनाव प्रभारी के लिए भाजपा के ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज को जिम्मेदारी मिली है, भाजपा एस सी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल पंवार सफीदों नगर पालिका, किसान मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र मांडी जींद शहरी नगर पालिका और महम नगर पालिका में मीडिया सम्पर्क प्रमुख राजीव जैन को प्रभारी नियुक्त किया है l

यह भी पढ़ें  जजपा भाजपा प्रत्याशी मानसिंह नामांकन करेंगे आज, अजय चौटाला लेगें कार्यकर्ताओं की मिटिंग

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now