मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में मिला 3 किलो का IED बम, ढाई धंटे के बाद हुआ डिफ्यूज

On: January 14, 2022 2:58 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। एक ओर लोग कोरोना के कहर से परेशान है वहीं शुक्रवार की गाजीपुर फूल मंडी में मिले शक्तिशाली आईईडी विस्फोटक से अफरा तफरी मच गई। यह विस्फोटक एक काले रंग के बैग के अंदर रखा था, जिसे करीब ढाई घंटे बाद ही डिफ्यूज कर दिया गया। कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए बम को डिफ्यूज करने के दौरान हुआ धमाका इतना जोरदार था कि जिसकी आवाज सुनकर दूर खड़े लोग भी कांप गए। घटना को लेकर दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Covid update: शुक्रवार को मिले 91 केस, कोविड संक्रमण का आंकडा हुआ 343 पार, तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने रेवाडी में ली बैठक

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने बताया कि गाजीपुर से बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का वजन करीब तीन किलो था। एनएसजी के बम निरोधक दस्ते को दिल्ली पुलिस से सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी और दोपहर करीब 1.30 बजे विस्फोटक को पास में ही आठ फीट गहरे गड्ढे में दबा कर डिफ्यूज कर दिया गया। जिसके बाद तेज आवाज और धुआं निकलते देखा गया।

DTP: डीटीपी ने गज्जीवास में ढहाये 8 गोदाम 4 दुकाने, मची अफरा तफरी

एनएसजी के महानिदेशक एमए गणपति ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा आईईडी के नमूने एकत्र किए गए हैं। एनएसजी ने विस्फोटक में इस्तेमाल किए गए रासायनिक घटक के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के लिए टीम का गठन किया है। गणपति ने बताया कि एनएसजी के बम निरोधक दस्ते को प्रथम दृष्टया गाजीपुर से बरामद आईईडी के निर्माण में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट जैसे रासायन मिले हैं।

Crime: फाईनेन्स कंपनी को 15 साल से कर रहा था गुमराह, पुलिस भी थी परेशान, जानिए कैसे

स्पेशल सेल ने दर्ज की एफआईआर:
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईईडी मिलने के संबंध में स्पेशल सेल द्वारा विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर एक के पास काले रंग के एक लावारिस बैग में विस्फोटक बरामद किया गया था।

Rewari News: ई-श्रमिक पंजीकरण करवाएं, सरकारी योजनाओ का लाभ उठाएं

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और आवश्यक छानबीन की। घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर जांच के बाद विस्फोटक को कंट्रोल ब्लास्ट के जरिए डिफ्यूज कर दिया गया। अस्थाना ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पूर्व विशेष सतर्क पुलिस ने भीड़भाड़ वाले मंडी से विस्फोटक बरामद कर राजधानी में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम कर दी है।

यह भी पढ़ें  NCR Crime: हरियाणा समेत 12 राज्यों का मोस्ट वांटेड एक लाख का इनामी अपराधी एमपी के काबू, फिल्मी स्टाइल में करता है वारदात

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now