मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

134 A admission : दाखिले को लेकर मनमानी, शिक्षा विभाग ने 114 स्कूलों को भेजे नोटिस

On: January 14, 2022 1:30 AM
Follow Us:

रेवाडी: नियम 134ए के तहत अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला करवाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। रिजल्ट को जारी हुए 28 दिन हो गए, लेकिन निजी स्कूलों की मनमानी के चलते बच्चों को एडमिशन नहीं मिल पा रहे हैं। जिले में 2150 बच्चों की लिस्ट जारी हुई थी, जिनके विभिन्न कक्षाओं में एडमिशन होने थे, लेकिन अब तक इस लिस्ट में से केवल 376 ही बच्चों के कागजात पोर्टल पर अपलोड हुए हैं।

Train Accident: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की 12 डिब्बे पटरी से उतरे; 3 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

हांलाकि इससे पहले विभाग ने मौखिक तौर पर 523 बच्चों के दाखिले होना बताया था। दाखिले न होने से खफा होकर अभिभावकों की ओर से लगातार जिला सचिवालय में धरना-प्रदर्शन भी किए। बच्चों ने पाठशाला लगाकर पढ़ाई भी की, लेकिन अधिकारियों की तरफ से दाखिला कराने के सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे थे। मगर अब दाखिले की अंतिम तिथि फिर निकट है।

Rewari crime: फरार चल रहे सात उद्घोषित अपराधी दबोचे

15 जनवरी दाखिले के लिए आखिरी तारीख है। दाखिला न करने पर अब जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार जिले के 114 स्कूलों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा रेवाड़ी खंड के निजी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों ने अब तक एक भी एडमिशन नहीं किया है।

यह भी पढ़ें  Rewari: गोड ब्राह्मण सभा धारूहेड़ा के चुनाव संपन्न, जानिए कौन बना प्रधान

अभिभावक बोले- बच्चों की पढ़ाई  प्रभावित

अभिभावकों ने कहा कि दाखिला न होने से उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूलों की मनमानी से उनके बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। बच्चों को कक्षा 9 और 11वीं में भी दाखिला नहीं मिला है। इनकी बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी निकल रही है। ऐसे में अगर इनको दाखिला नहीं मिला तो पूरा साल खराब हो जाएगा। अभिभावकों ने स्कूलों पर सख्त एक्शन लेते हुए जल्द दाखिले कराने की मांग की है।

Rewari news: माता पिता की मौत, पैंशन बनवाने के लिए भटक रही दो नाबालिग बहने..

ब्लॉक वाईज

यह भी पढ़ें  Rewari News: धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर लगा भयंकर जाम

जिला मौलिक शिक्षा विभाग कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 114 स्कूलों में सर्वाधिक 59 स्कूल रेवाड़ी के हैं। इसके बाद जाटूसाना में 20, नाहड़ में 14, खोल में 13 और बावल में 8 स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में कई बड़े स्कूल भी शामिल हैं, जिन्होंने एक भी बच्चों को दाखिला नहीं दिया है।

Covid update rewari: कोरोना का फूटा बम: रेवाडी में आज मिले 116 केस, आंकडा 360 हुआ पार

दाखिला न करने वाले स्कूलों को जारी किए  नोटिस

यह भी पढ़ें  Rewari News: गुलाबी बाग में चलाया सफाई अभियान

जिन स्कूलों ने अब तक एक भी दाखिला नहीं किया है, ऐसे जिला के 114 स्कूलों को विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार शो कॉज नोटिस जारी गया है। इन स्कूलों से एडमिशन न करने का कारण मांगा गया है। स्कूलों को तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा। विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री की ओर से 134ए के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस बुलाई थी। जिसमें दिए गए आदेशों के अनुसार ही ये नोटिस दिए गए हैं। इससे पहले कई बार स्कूलों को दाखिला करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। -कपिल पूनिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।

UP Election 2022: चुनाव का बिगुल बजते ही मची भगदड, 3 केबिनेट मंत्री सहित 14 ने भाजपा का छोडा दामन

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now