मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari crime: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेडखानी, विरोध किया तो की मारपीट

On: December 21, 2021 3:06 AM
Follow Us:
  1. कोसली। गांव जाटूसाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा के अनुसार पिटाई के दौरान शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग गया। जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

श्रमिक की उंगली कटी, फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला

जानकारी के अनुसार जाटूसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को सोमवार हो स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड का विरोध करने पर आरोपी छात्रा की पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

Rewari crime; फर्जी लैटर देकर 8 लाख की ठगी


इसके बाद परिजनों जाटूसाना थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जाटूसाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी हैं। वहीं पीड़ित छात्रा का बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए हैं। थाना प्रभारी चंद्रशेखर का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now