मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Temperature news: रेवाडी में गिरा पारा, बिछी सफेद चादर

On: December 19, 2021 12:55 PM
Follow Us:

बर्फबारी और शीतलहर ने लोगों की छुडी कंपकंपी
न्यूनतम तापमा पहुंचा माइनस एक डिग्री सेल्सियस

रेवाड़ी: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। रेवाड़ी में भी पारा जमाव बिदू पर पहुंच गया है। रविवार को रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं नारनौल में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रेवाड़ी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस था।

Cheating in Rewari: मिल्ट्री मेें भर्ती के नाम पर आठ लाख की ठगी

रविवार को रेवाड़ी में पाला पड़ने से फसलों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। वहीं शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। हालांकि दिन के समय सूर्यदेव ने दर्शन दिए तथा खिलकर धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में शीतल हवा चलने के कारण लोगों ने घर में रहना ही ज्यादा मुनासिब समझा। मौसम विभाग की ओर से 22 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार रेवाड़ी में ठंड कुछ ज्यादा ही जल्दी अपना प्रभाव दिखाने लगी है। गत वर्ष 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Rewari Crime: खरखडा में बंधक बनाकर की मारपीट

नारनौल में यलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग की मानें तो ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रेवाड़ी में रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो नारनौल में 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी को देखते हुए नारनौल में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेवाड़ी और नारनौल दोनों ही जगहों पर प्रशासन की ओर से हिदायत दी गई है कि ठंड में कोई भी व्यक्ति बाहर खुले आसमान तले न सोए तथा उनको रैन बसेरों में पहुंचाया जाए।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now