मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Firing news: युवक पर फायरिंग, हत्या के प्रयास का आरोपी बदमाश काबू

On: December 6, 2021 12:11 PM
Follow Us:

आरोपियों से दो पिस्टल, 8 कारतूस व दो मोटरसाइकिल की जा चुकी है बरामद
कोसली: थाना कोसली पुलिस ने युवक पर फायरिंग करके जान से मारने का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गाँव धनिया निवासी प्रवेश उर्फ सीटू के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता यशदेव पुत्र अशोक कुमार निवासी गाँव भाकली ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 25 अगस्त 2021 को मैं अपने साथी अमन व अक्षय के साथ भूपेन्द्र के कार्यालय के सामने खड़े थे। तभी चार मोटरसाईकिलो पर सवार हिमांशु, दीपक, गोलू, परवेश, डाकू अपने साथियों के साथ वहाँ आए। उनके हाथ में पिस्टल व डंडे थे। हिमांशु, दीपक व गोलू ने अपने हाथो मे लिए हुए पिस्टल मुझे जान से मारने की नीयत से मेरी तरफ तान दी तथा तीनो मेरी तरफ गोली चलाते हुए भागे। मै जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भागा। इसी दौरान एक गोली मेरे बाये हाथ की हथेली को छूते हुए निकल गयी। इसके बाद वे सभी वहाँ से भाग गए। हिमांशु व दीपक के साथ मेरी पहले से रंजिश चली आ रही है, जिसकी वजह से मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आठ आरोपियों सुखबीर उर्फ मोनू, दीपक कुमार लखेरा, दीपक अंबोली, रवि उर्फ बादशाह, सचिन उर्फ गोलू, हिमांशु, राजेश व प्रवीन पंघाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था तथा इसके अलावा पुलिस मामले में आरोपियों से दो पिस्टल, 8 कारतूस, 3 खोल व वारदात में इस्तेमाल हुई दो मोटरसाईकिल भी पहले बरामद कर चुकी है। आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी प्रवेश उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Revert Engineering: खेलो से होता है शारीरिक विकास: राजकुमार

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now