मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कूडा निस्तारण को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं: अजय यादव

On: November 21, 2021 12:34 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बावल विधानसभा के गांव ओडी में बने हुए कुडा निरस्तीकरण केंद्र का दौरा किया। कैप्टन अजय सिंह ने दौरा करने के बाद कहा यहां कोई भी कार्य सही ढंग से नही हो रहा है। यहां पर जेसीबी केवल खडी हुई है और न ही कुडे को अलग-अलग किया जा रहा है। यहां पर इतनी ज्यादा बदबू है कि यहां से कोई निकल भी नही सकता तो फिर आस पास गांव के लोग कैसे रह रहे होगें। श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण विभाग को इनके खिलाफ संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। यहां कई गांव के लोग परेशान हैं और इसकी शिकायत भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि इस गंदगी की वजह से बिमारी फैल सकती है। इसलिए यहां पर समय पर कचरे का अलग-अलग किया जाए और कुडे का निरस्तीकरण सूचारू रूप से हो ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करने की बात भी कही। श्री यादव ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण वैसे ही इतना दूषित हो रहा है और ऊपर से ये गंदगी से तो पर्यावरण ओर ज्यादा खराब हो रहा है। इतनी बडी लापरवाही पर प्रशासन कार्रवाई क्यों नही कर रहा है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now