मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana CM खट्टर 26 नवंबर को बावल में, सौंपी जिम्मेदारियां

On: November 21, 2021 3:53 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हुई बैठक, डॉक्टर बनवारीलाल को बनाया रैली संयोजक भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 26 नवंबर को बावल आगमन को को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, हरको बैंक चेयरमैन डॉ अरविंद यादव, जिला प्रभारी संदीप जोशी तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव,किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी उपस्थित रहे। उपस्थित सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा 26 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का रेवाड़ी आगमन रेवाड़ी जिले की तकदीर एवम तस्वीर बदलने का काम करेगा। इस दिन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रेवाड़ी जिले की करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं को आमजन के लिए समर्पित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां सौंपी तथा सभी को कहा इस कार्यक्रम के लिए जो भी जिम्मेदारियां जिस भी कार्यकर्ता को दी गई है वो उसे बेखूबी निभाए तथा अपने आस पास के लोगो को भी इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहे ताकि वो वहां पहुंच के मुख्यमंत्री के विचारो को सुन सके ।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: खेल सिर्फ मेडल नहीं जीवन को अनुशासित बनाता है: क्रिकेटर अदिति श्योराण

 

IMG 20211120 WA0116
इस रैली का संयोजक सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल को बनाया गया तथा व्यवस्था देख हाल की जिम्मेदारी बाबू वीर कुमार यादव को दी गई। पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, जिला प्रभारी संदीप जोशी एवम हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने इस रैली को व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया।इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, महावीर यादव, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, भूपेंद्र गुप्ता, अजय कांटीवाल, जिला सचिव उषा आर्या, डॉक्टर सुभाष, कुलदीप चौहान, मौसमी देवी, कोषाध्यक्ष रोहन यादव, आईटी सेल सह संयोजक यशवंत चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह सामरिया,बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी, जटुसाना मंडल अध्यक्ष इंद्र राव, कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक हंसराज यादव, सीएम विंडो एनीमेंट पर्सन रमेश शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now