रेवाडी: कार से अपनी ससुराल आ रहे डूंगरवास निवासी युवक अजीत पर ससुराल के पास उसी गांव के युवक ने कार रुकवाकर ईंट से हमला करके नकदी छीन ली। कसौला थाना पुलिस ने शहबाजपुर खालसा निवासी चुन्नी लाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चुन्नीलाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बैरियावास रोड से एक युवक कार में सवार होकर जा रहा था। नहर के पास शहबाजपुर खालसा निवासी अमित अचानक कार के सामने खड़ा हो गया तथा कार रुकने के बाद कार चालक के सिर पर ईंट से हमला कर कार में रखी करीब 1500 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। कररी सवार डूगरवास निवासी अजीत शहबाजपुर खालसा में विवाहित है। जब उसने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे भी जान से मारने की धमकी दी। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ससुराल जा रहे युवक के साथ मारपीट कर नकदी छीनी
By P Chauhan
On: November 12, 2021 2:37 AM















