मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

केंद्रीय विश्वविद्यालय दाखिला:PHD पाठ्यक्रम के लिए करें ऑनलाइन आवेदन; 25 विभागों में 166 सीटें, 29 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया

On: November 11, 2021 4:12 PM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। महेन्द्रगढ़ जिले में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय ( HCU) में उपलब्ध स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के बाद पीएचडी ( PHD) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 29 नवंबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है। 29 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होगी।

हरियाणा सेंट्रल यूनिर्वसिटी के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि 25 विभागों में उपलब्ध 166 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 नवंबर तक चलेगी, जिसके आधार पर 29 दिसंबर 2021 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: धारूहेड़ा में 17 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाईड, घर पर नही थे परिजन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि आवेदन की यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया व विभिन्न विभागों में उपलब्ध सीटों व योग्यता से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now