मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

नशे में धुत बदमाश ने रखा था रेलवे लाईन पर गार्डर, जानिए कौन था आरोपी और क्यो रखा था रेलवे लाईन पर

On: November 9, 2021 11:04 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। रेवाडी फुलेरा रेलवे मार्ग पर खोरी स्टेशन के पास लोह के का गार्डर रखने वाले आरोपित को जीआरपी ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव सहारनवास निवासी शिवचरण के रूप में हुई है। हालांकि गाडी चालक की सूझबुझ के चलते अमरजैसी ब्रेक ले लिए गए थे, जिसके चलते हादसा होने से टल गयां जीआपी पुलिस के अनुसार शिवचरण शराब पीने का आदी है। उसके पास शराब के पैसे नहीं थी। उसने खोरी रेलवे स्टेशन के पास ही एक भारी-भरकम गार्डर पड़ा हुआ देखा। पूछताछ में शिवचरण ने बताया कि उसने गार्डर को टुकड़ों में उठाकर बेचने की योजना बनाई और फिर गार्डर के टुकड़े करने के लिए उसे रेलवे ट्रैक पर रख दिया। बाद में वह वहां से फरार हो गया।
सुबह करीब 5 बजे एक मालगाड़ी रेवाड़ी से फुलेरा के लिए चली थी। रेवाड़ी-फुलेरा मार्ग पर खोरी स्टेशन के बीच जैसे ही मालगाड़ी पहुंची तो लोको पायलट सुरेंद्र कुमावत की नजर ट्रैक पर पड़े गार्डर पर गई और उन्होंने तुरंत ब्रैक लगा दिए। हालांकि इंजन से गार्डर टकराया भी, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पायलट ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने के बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) मदन लाल कोहली और रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari: बी-फार्मेसी प्रवेश परीक्षा शुरू, एमसीए के तीन छात्रों ने यूजीसी नेट में पाई सफलता

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now