मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

अलवर रोडवेज डिपो: ड्यूटी ज्वाइन करवाने के लिए रिश्वत लेता दबोचा, 11 हजार रूपए बरामद

On: November 1, 2021 3:33 PM
Follow Us:

अलवर: करीब डेढ़ माह तक ड्यूटी पर नहीं आने वाले रोडवेज डिपो के ड्राइवर को ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए डिपो के चीफ मैनेजर कैलाश चंद मीणा ने 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। ड्राइवर ने 24 हजार रुपए पहले दे दिए थे। फिर 11 हजार रुपए मांगे तो एसीबी को शिकायत कर दी। सोमवार शाम को एसीबी ने डिपो के चीफ मैनेजर को उसके कार्यालय से रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि रोडवेज ड्राइवर करीब डेढ़ माह तक ड्यूटी पर नहीं आया था। जब ड्यूटी पर आया तो चीफ मैनेजर ने उसे ज्वॉइन नहीं कराया। इसके लिए रिश्वत मांगी गई। पहले ड्राइवर ने 24 हजार रुपए दे भी दिए। लेकिन 11 हजार रुपए और मांग लिए। इसके बाद ड्राइवर ने एसीबी को शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें  रेवाडी अस्पताल में बच्ची की मौत, फिर उठे चिकित्सको पर सवाल

सर्विस रिकॉर्ड सही चलता रहा:
एसीबी ने बताया कि रिश्वत इसलिए मांगी थी कि एक तो ड्यूटी ज्वाइन हो जाएगी। दूसरा सर्विस रिकॉर्ड सही चलता रहेगा। इसके अलावा चीफ मैनेजर ने रिश्वत लेने के बाद ड्राइवर को ऑफिस में ड्यूटी लगाने का आश्वासन भी दिया था।

11 हजार रुपए दिए तो ऑफिस से गिरफ्त में लिया:
सोमवार शाम को ड्राइवर ने चीफ मैनेजर को उसके चैंबर में ही रिश्वत की राशि थमाई। जैसे ही रिश्वत दी। एसीबी की टीम पहुंच गई। टीम को देखकर चीफ मैनेजर सकपका गया। उसकी जेब से राशि बरामद कर ली और गिरफ्तार कर लिया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now