रेवाड़ी: सुनील चौहान। जिले में चोरियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। चोर गांव सैदपुर चांग स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला से चोर बैटरी और यूपीएस चोरी कर ले गए। थाना रोहडाई पुलिस को दी शिकायत में जेबीटी गुलजार सिंह ने कहा है कि चोरों ने स्कूल के डीटीएच रूम से दो बैटरी ओर एक यूपीएस चोरी कर ले गए। स्कूल में चौकीदार की ड्यूटी भी लगाई हुई थी। चौकीदार को चोरी का पता नहीं लगा। पुलिस ने गुलजार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
P Chauhan
मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।














