धारूहेड़ा: सुनील चौहान। यहां के नंदरामपुर बास रोड पर बडा दरबाजा के निकट हवाई फायर कर नकदी लूटने के मामले में दूसरे दिन भी कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस ने शनिवार को कई ठिकानो पर दबीच भी दी।
थाना धारूहेडा पुलिस के अुनसार धारूहेड़ा के मातादीन नगर निवासी बीरेंद्र ने नंदरामपुर बास रोड पर संजय जनरल स्टोर किया हुआ है। रात को बीरेंद्र दुकान को बंद कर घर जाने के लिए खडा हुआ था। उनके हाथ में नकदी से भरा बैग था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश उसके पास पहुंच गए । एक युवक बाइक को स्टार्ट करके उसी पर बैठा हुआ था तथा दो युवक उसके पास पहुंचे। एक युवक ने रॉड से व्यापारी पर हमला कर दिया। चोट लगने के चलते व्यापारी वहीं पर गिर गया। इसी बीच दुकान पर कार्यरत यूपी के हरडोई के गांव करमपुरा निवासी सकेंद्र ने जब बदमाशों से उसे छुडवाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की तथा फायरिंग कर दी। इसी बीच बैंग छीनकर बाइक से नंदरामपुर बास की ओर फरार हो गए थे।
कई जगह दी दबीश: वारदात के पास दुकानो से सीसीटीवी पुटेज ली गई है। कई ठिकानो पर दबीश दी गई, अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
व्यापारी से लूट: पुलिस ने दी कई ठिकानों पर दबीश
By P Chauhan
On: October 30, 2021 8:32 AM
















