मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मौसम अलर्टः यमुनानगर मे ओलावृष्टि, जिलों में कई जगह हुई रविवार को बारिश

On: October 24, 2021 4:13 PM
Follow Us:

हरियाणाः सुनील चौहान। अंबाला, यमुनानगर जहां भारी बारिश हुई वहीं सिरसा फतेहाबाद नरवाना जींद कैथलए रोहतक, झज्जर, करनाल व रेवाड़ी आदि जिलों पर कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हो रही है। बारिश से जहां मौसम में ठंडक बन गई वहीं, अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल धान भीग गई। मौसम में ठंडक बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मगर शाम चार बजे के करीब आसमान में घने बादल छा गए और हवा चलने लगी। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई और तेज हवा के झोंके आने लगे। वहीं यमुनानगर ओलावृष्टि से अभी तक कटाई की बाट जो रही खेतों में पकी खड़ी धान नीचे बिछ गई। जिससे किसानों को नुकसान होने की संभावना बन गई। वहीं प्रदेश की अनाज मंडियों में खुले में पड़ा हजारों क्विंटल धान बारिश में भीगने से किसानों को नुक्सान होने की संभावना बन गई। किसानों ने अनाज मंडियों में इंतजाम नहीं होने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 5 धार्मिक स्थलों के लिए AC बस सेवा शुरू, जानिए समय-सारणी और टिकट बुकिंग प्रक्रिया

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now