मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हाइवे नंबर 48 पर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, पति व बेटा घायल

On: October 15, 2021 6:35 AM
Follow Us:

गुुरुग्राम/ धारूहेडा: सुनील चौहान। दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापडीवास के निकट एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वही बेटा व पति घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सेक्टर छह थाना धारूहेडा पलिस व सिधरावली पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना स्थल पर सिधरावली की सीमा में होने के चतले सिधरावली पुलिस ने पति के ब्यान मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बावल के गांव प्राणपुरा निवासी नीतेश कुमार अपनी पत्नी मनीषा व बेटे युवराज के साथ बाइक से गुरुग्राम से धारूहेडा की ओर आ रहे ​थे। सिधरावली कापडीवास बोर्डर पर तेज ​गति से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सडक पर गिर गई तथ तीनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने तीनों को अस्पताल ले गई, लेकिन बीच रास्ते मे ही मनीषा कुमारी करीब 22 वर्षीय ने दम तोड दिया। नीतेश कुमार व युवराज को ज्यादा चोटे नहीं आई हैं। नीतेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now