रेवाडी: सुनील चौहान। यहां के हुडा बाईपास स्थित सिटीमाल के निकट से बाइक सवार तीन बदमाश युवको से एक युवकी की बाइक छीनकर फरार हो गए। द मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के मदाना खुर्द निवासी मोहित ने बताया कि वह जलियावास गांव में किराए पर रहता है। अपने दोस्त विक्की की बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बाईपास पर सिटीमाल के सामने पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने आगे निकलकर उसे रूकने का इशारा किया। जब उसने बाइक रोकी तो बाइक से उतरकर आए दो युवक उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















