मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मां दुर्गा की पूजा: शक्ति उपासना का पर्व है नवरात्र, विश्व हिन्दू परिषद की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम अयोजित

On: October 10, 2021 4:58 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर और प्रांत संगठन मंत्री प्रेमशंकर का गत दिवस जिले में प्रवास कार्यक्रम रहा। इस दौरान शहर में बाबा भूरानन्द की बगीची में बाबा विजेंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में नवरात्र पर्व के प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की पूजा की गई। साथ ही शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी समापन हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री खांडेकर ने शस्त्र पूजन का महत्व और हिंदुत्व जागृति के विषय में अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को जागृत एवं संगठित करने में दुर्गावाहिनी एवं मातृ-शक्ति की विशेष भूमिका है। एक जागरूक और सक्षम नारी अपने पूरे परिवार और समाज को सुरक्षित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: खाटू श्याम के जयकारों के साथ श्रद्धालु हुए रवाना

खलियावास निवासी राधिका यादव को जिला मातृ-शक्ति सह संयोजिका और रामकिशन यादव को नगर सह-मंत्री, कृष्णा को रेवाड़ी मातृ शक्ति की सह संयोजिका घोषित किया गया। इस मौके पर प्रान्त मातृ शक्ति संयोजिका डॉ. इन्दुराव, प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा, विभाग धर्म प्रसार प्रमुख नरेन्द्र जोशी, विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल, उपाध्यक्ष सूरजभान गोठवाल, दुर्गावाहिनी विभाग भावना जोशी, जिला सेवा प्रमुख कपिल कौशिक, संजय गुप्ता, जिला सम्पर्क प्रमुख अंजुल कुमार, बजरंग दल संयोजक गौरव कालोरिया, देवेश, सुमित कुमार, गौरव सैनी, नवीन कुमार, अमन यादव, रेवाड़ी प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र सिंघल, मनीष यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष नन्दलाल ढींगरा, त्रिलोकचन्द्र शास्त्री, नगर मंत्री ब्रह्मप्रकाश जांगड़ा, सुशील शास्त्री, नितेश मुदगिल, सुनीता मित्तल, संतोष, सपना शर्मा, रुचि जोशी, नया बाजार प्रधान राकेश भाटोटिया, शिवप्रसाद गुप्ता, लक्ष्य मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे। सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के राज्य-अभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में रेवाड़ी के भार्गव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: धर्मेंद्र सांगवान बने अखिल जाट महासभा के प्रदेश सचिव

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now