पटौदी: पटौदी बिलासपुर स्थित एक वेयर हाऊस में एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला है और वह ड्राइवर का काम करता था। राजस्थान निवासी ताराचंद पुत्र सारण बिलासपुर के भौड़ाकला के नजदीक एक वेयर हाउस में रहता था। सोमवार की देर रात वह ऑफिस में गया था, लेकिन सुबह उसका शव कमरे से बरामद किया गया। ताराचंद के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
सीसीटीवी में वारदात कैद
हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तीन चार लोग उसको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि वे लोग इसके साथ ही थे, किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद ताराचंद कमरे के अंदर गया। कमरे के अंदर जाने के बाद वह वापस कमरे से नहीं निकला।
देर शाम सूचना
बताया जाता है कि मृतक जिस कमरे मिला उसके मालिक ने काफी देर से पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया गया। हत्या की सूचना उसके परिजनों को भी भेज दी जिसके बाद देर रात उसके परिजन हत्या स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुग्राम भेज दिया है। हत्या की जांच के लिए टीम बनाई जा रही है इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
















