राज्यमंत्री ओमप्रकाश ने स्व. राव बिरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

On: September 30, 2021 12:46 PM
Follow Us:

– गरीब, किसान, मजदूरों के सच्चे हितैषी व पैरोकार थे राव बिरेंद्र सिंह : ओमप्रकाश यादव
रेवाड़ी: सुनील चौहान। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांसुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

OP Yadav
मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अहीरवाल के पुरोधा कहे जाने वाले राव बिरेंद्र सिंह ने दक्षिणी हरियाणा में शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए राव बिरेंद्र सिंह कालेज ऑफ ऐजुकेशन की स्थापना कराई। राव बीरेंद्र सिंह असहाय, गरीब, किसान, मजदूरों के सच्चे हितैषी व पैरोकार थे। यादव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेंद्र सिंह को आज भी अदब के साथ याद किया जाता है। अहीरवाल नाम को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र को जाता है। उन्होंने कहा कि स्व. राव बिरेंद्र सिंह के पुत्र एवं केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपने पिताश्री के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाएं हैं, जिनका इस क्षेत्र के लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now