मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

प्रतिभाओ को निखारने के लिए नमो क्विज आयोजित, निखिल रहे प्रथम

On: September 29, 2021 11:23 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। भाजपा युवा मोर्चा रेवाड़ी द्वारा नमो क्विज कंपीटिशन का आयोजन एसपीएम पब्लिक स्कूल बावल में किया गया। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा रेवाड़ी जिला सचिव व कार्यक्रम संयोजक आदिनायक गौड व कृष्ण चैकन ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसको लेकर एसपीएम पब्लिक स्कूल बावल में नमो क्विज कंपीटिशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में ब्लाॅक समिति बावल के चैयरमेन विरेन्द्र छिल्लर ने शिरकत की तथा ईश्वर चनीजा महामंत्री भाजपा व चमनलाल भाजयुमो उपाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने से बच्चों का मानसिक विकास होता है तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयारी होती है।
इस कंपीटिशन में एसपीएम पब्लिक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र निखिल ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल सहबाजपुर की 12वीं कक्षा की छात्र सोनम ने द्वितीय स्थान व 8वीं कक्षा की छात्र शिवानी व दिव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान एबीवीपी दिवाकर शर्मा, एसपीएम पब्लिक स्कूल संचालक सुभाष राव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल सहबाजपुर से करमचंद, सुमन, नमिता, गजेंद्र सैनी व वीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पुंसिका में मेला, खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now