धारूहेडा: सुनील चौहान। दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी अचानक गायब हो गया। सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में गढी अलावलपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसक बेटा अंकित कौशिक खलियावास स्थित बारमाल्ट कंपनी में बतौर लेखाकार कार्यरत था। वह बुधवार सुबह घर से डयूटी के लिए निकला था। दोहपर कपंनी से उनके पास फोन आया कि अंकित डयूटी नहीं आया। जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। पुलिस ने अंकित के पिता की शिकायत गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—
कंपनी में डयूटी के लिए गया कर्मचारी गायब, मची अफरा तफरी
By P Chauhan
On: September 23, 2021 8:49 AM















