मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कार सवार बदमाशों ने दो श्रमिकों से छीने एटीएम, ​32 ह​जार नकदी निकाल हुए फरार

On: September 20, 2021 11:33 AM
Follow Us:

बावल: सुनील चौहान। बदमाशों को पुलिस को बिलकुल भी भय नहीं है। सरेआम लूटपाट हो रही है। एक बार फिर हाईवे पर दो श्रमिकों को कार सवार 4 बदमाशों ने रोका और मारपीट करते हुए दोनों के मोबाइल फोन और एडीएम कार्ड छीन लिए। इतना ही बदमाशों ने श्रमिकों से कार्ड के पासवर्ड पूछकर साढ़े 33 हजार रुपए भी निकाल लिए।

बावल पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गाजीपुर जिले के बल्लीपुर गांव निवासी अमित यादव और गांव गोरिया निवासी संजय यादव बावल ओद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह बनीपुर में किराए के एक कमरे पर रहते हैं। दोनों अपनी साइकिल से चौक पर सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक कार में सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
एटीएम ने निकाली नकदी: बदमाशों ने दोनों की जेब से मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड निकाल लिए। दोनो धमकी देने हुए एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया तथा वहीं पास के एटीएम से अमित के खाते से 12 हजार 500 और संजय के खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Haryana Board Exam: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों को मिले सख्त आदेश

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now