मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, खुला राज पति को लिया​ रिमाड पर, जानिए क्यों की थी पत्नी की हत्या

On: September 18, 2021 2:23 PM
Follow Us:

सोनीपत : सुनील चौहान। सोनीपत शहर में मयूर विहार से करीब 20 दिन से गायब महिला ललिता की मौत का खुलासा हो गया है। ललिता की मौत उसके पति ने की थी। इतना नहीं आरोपी ने हत्या करने शव को ठिकाने लगाने के लिए मेरठ ले जाकर गंगानहर में फेंक दिया। आरोपी ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को भी अपने रिश्तेदार के यहां बहाने से छोड़ दिया है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन के रिमांड पर‌ भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: गन्नौर से सोनीपत जाने वाले यात्रियों के लिए बस स्टैंड बदला, अब मॉडल संस्कृत स्कूल के पास से खुलेगी बसें

मृतका की बहन ने दी थी गुमशुदगी की शिकायत
क्षेत्र के गांव जौली की रहने वाली बबीता ने सोनीपत सिटी थाना के अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी को बताया था कि उसकी बहन ललिता व बहनोई बलराज अपने डेढ़ साल के बच्चे तनिष्क के साथ मयूर विहार में रह रहे थे। बलराज और ललिता की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन तीनों 28 अगस्त के बाद से लापता हैं। उनके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। उसने तीनों को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार देर रात बलराज को तलाश लिया। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें  Haryana News: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक 17 को रेवाडी में

चरित्र पर संदेह के चतले किया मर्डर:
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते अकसर उनके बीच झगड़ा रहता था। 27 अगस्त की रात को फिर से झगड़ा हुआ तो उसने ललिता (35) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह उसके शव को अपनी बाइक-ट्रॉली में डालकर मेरठ ले गया और वहां गंगनहर में फेंक दिया। बाद में उसने अपने बेटे तनिष्क को अपनी चचेरी बहन के पास गांव पांची में छोड़ दिया। उसने बहन को बताया था कि बबिता की तबियत खराब है। ऐसे में वह बेटे की देखभाल नहीं कर पा रही है। इसके साथ ही अपना और ललिता का मोबाइल बंद कर लिया था।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now